फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in Bijnor: Wife killed by throwing her against the wall, accused husband arrested

Bijnor: शराबी पति ने दीवार में पटककर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इस बात पर रहता था विवाद

Wed, 29 Jan 2025 02:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 29 Jan 2025 02:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की दीवार में सिर पटककर हत्या कर डाली। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Murder in Bijnor: Wife killed by throwing her against the wall, accused husband arrested

विस्तार

बिजनाैर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कद्दूस में एक पति ने दीवार से पटक कर पत्नी को मार डाला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कराई जा रही है। हत्यारोपी पुलिस पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कद्दूस निवासी रिंकी (32) का विवाह आठ वर्ष पूर्व गजराज सिंह सैनी के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि  गजराज शराब पीने का आदी है। वह आए दिन पति-पत्नी में विवाद रहता था। मंगलवार की रात्रि भी दोनों में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों में फिर से विवाद हुआ जिस पर पति गजराज ने पत्नी रिंकी के सिर को दीवार में मार दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: बेकरी में बिस्कुट जला तो मालिक ने कारीगर को तेल डालकर जलाया, गंभीर हालत में दिल्ली किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने माैके पर ही दम तोड़ा
गंभीर चोट लगने से रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई तथा मौके पर ही रिंकी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिकी गांव की ही रहने वाली थी तथा 8 वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। पुलिस ने हत्यारोपी पति गजराज को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीओ नगीना भरत सोनकर ने बताया कि गृह क्लेश के चलते मामला हुआ है। पुलिस पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed