{"_id":"62b6d5bd7fe1c860a93e840a","slug":"murder-19-year-old-missing-girl-s-dead-body-found-in-bijnor-family-complaints-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, कई दिन से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, कई दिन से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 25 Jun 2022 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Jun 2022 03:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार सुबह बढ़ापुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार शव क्षेत्र निवासी युवती का है। वह 6 जून से लापता चल रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुुसार बरामद शव क्षेत्र निवासी युवती का है। वह तकरीबन दो सप्ताह से लापता चल रही थी। युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रेहड़ में आज सुबह एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि शव क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती का है, जो 6 जून से लापता चल रही थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। आज सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Big Action: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को किया जमींदोज, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शिकायत के वक्त परिजनों ने युवती के किसी व्यक्ति के साथ फरार होने की बात कही थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवती की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती की हत्या की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।