फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality's bulldozer runs on encroachment

Bijnor News: अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर

Wed, 18 Jun 2025 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Municipality's bulldozer runs on encroachment
स्योहारा में अतिक्रमण हटाते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा। नगर के मुख्य मार्ग सहित शहर के बीचों बीच कई दशकों से व्यापारियों सहित आम लोगों ने कर रखे अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका ने अभियान चलाया। पालिका की कार्रवाई का पहले दुकानदारों ने विरोध किया। इसके बाद खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे।
बुधवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल, लेखपाल अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ ठाकुरद्वारा मार्ग पर दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों में रोष दिखाई दिया। अचानक हुई कार्रवाई से सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ठाकुरद्वारा रोड से शुरू हुए अभियान में अनेक स्थानों पर छुटपुट विरोध के बाद अतिक्रमण हटाया गया तो वहीं टीम दो दिन बाद मुख्य बाजार में हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों को मुनादी व नोटिस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। सभी अवैध कब्ज़ाधारक खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

- शासन के आदेश अनुसार अधिकारियों के आदेश पर नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। जो अपना अतिक्रमण नहीं हटाएगा उसको पालिका पुलिस बल के सहयोग से हटाएगी। - विजेन्द्र सिंह पाल, ईओ नगर पालिका स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नहटौर में ईओ ओम गिरी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने झालू चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के किनारे से अवैध होर्डिंग हटाए गए। वहीं चौराहे के आस पास की दुकानों से 500 ग्राम पॉलिथीन को जब्त कर 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम में टीम में वरिष्ठ लिपिक विशेष कुमार, अतुल कुमार, रशीद अहमद, गौरव त्यागी, शाहजेब आलम, गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed