{"_id":"5fd8ffe68ebc3e3fbf5201d0","slug":"municipality-removed-encroachment-by-running-jcb-dhampur-news-mrt5157673106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण
धामपुर। पालिका प्रशासन की ओर से नगर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए सोमवार को चले अभियान का मंगलवार को अधिकांश व्यापारियों ने विरोध किया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से कहा कि अभियान के नाम पर अधिकारी लोगों को जानबूझकर नुकसान पहुंचा रहे है। पालिका ने ठेकेदारों की ओर से लगे होर्डिग्सों को जेसीबी से ध्वस्त कर करीब दो लाख का नुकसान पहुंचा दिया। ठेकेदारों ने पालिकाध्यक्ष से मिलकर नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
गौरतलब है कि सोमवार को पालिका ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। अभियान से सबसे ज्यादा गरीब व्यापारी प्रभावित हुए। टीम ने आरएसएम के पास सघन हथकरघा भवन के सामने हाईवे 74 के किनारे फड़ लगा जैकेट और कंबलों की बिक्री करने वालों को हुआ। टीम ने इन लोगों को वहां पर फड़ लगाने से मना कर दिया। मंगलवार को यह सभी लोग पालिका पहुंचे और वहां पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता से शिकायत की। कहा कि वह कोरोना काल के मारे हुए हैं। वे बाहर काम करते थे। लेकिन कोरोना काल के कारण वह बाहर से अपने काम धंधे छोड़कर घर रह रहे हैं। सोमवार को पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उनके पेट पर लात मार दी। पालिका ने अभियान की आड़ में उन्हें बर्बाद कर दिया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से कारोबार करने को एक माह की मोहलत मांगी हैं। उधर होर्डिग्स ठेकेदार अचल विश्नोई, सचिन अग्रवाल, सुहेल डिजाइनर, अमित रस्तोगी, शहजाद अंसारी ने पालिका अध्यक्ष से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने उनकी समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।