{"_id":"66f6a497b43fc77f8a0d2397","slug":"municipality-prepared-proposals-for-roads-and-drains-for-outer-colonies-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-131944-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पालिका ने बाहरी कॉलोनियों के लिए तैयार किए सड़कों और नालों के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पालिका ने बाहरी कॉलोनियों के लिए तैयार किए सड़कों और नालों के प्रस्ताव
विज्ञापन
-अमर उजाला ने गंदगी की खबर छपते ही आवास विकास में हुई सफाई
-पालिका में शामिल हुई नई कॉलोनियों में है सड़क, जल निकासी, पानी की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगरपालिका में शामिल हुई नई कॉलोनियों का विकास करने के लिए अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। जल्द ही इन कॉलोनियों में सड़कें, नालों, जल निकासी, पानी, सहित अन्य समस्याएं दूर होंगी। वहीं इन कॉलोनियों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त कराई जा रही है।
अमर उजाला ने अभियान चलाकर पालिका में शामिल हुई नई कॉलोनियों की समस्याओं को उठाया था। इसके बाद नगरपालिका अधिकारी की नींद टूटी और विकास का खाका तैयार किया। बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी में गंदगी होने की खबर प्रकाशित होने के बाद साफ-सफाई कराई गई।
वहीं, दूसरी ओर बकली में फाटक से तालाब तक 600 मीटर नाला, 150 मीटर सड़क और आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा आनंद विहार कॉलोनी में 270 मीटर सड़क, 300 मीटर नाला मंदिर से जीएसटी कार्यालय की ओर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार है। जबकि 400 मीटर नाला जीएसटी कार्यालय से मंडावर मार्ग की ओर बनाने के लिए टेंडर हो गया है।
विज्ञापन
नलकूप कॉलोनी में भी बनेगा नाला और सीसी सड़क
नलकूप कॉलोनी में 240 मीटर नाले और सीसी सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। चार गलियों में सीसी सड़क और नाले का निर्माण कराने के लिए टेंडर कर दिया गया है। अवर अभियंता सिविल यशवंत कुमार ने बताया कि पालिका में शामिल हुई नई कॉलोनियों में कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जो निर्माण कार्य शेष रह गया है, उसके प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं।
नगरपालिका में शामिल हुई सभी कॉलोनियों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। नई कॉलोनियों में सड़क नाले, सुंदरीकरण के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही जल्द ही काम शुरू होगा। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर