फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal officials held talks in drain construction dispute

Bijnor News: नाला निर्माण विवाद में पालिका अधिकारियों ने की वार्ता

Wed, 23 Oct 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal officials held talks in drain construction dispute
नूरपुर में चल रहा सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। शहीद रिक्खी सिंह तिराहे से लेकर बुधवार बाजार मार्ग तक सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इसे लेकर हुए विवाद में सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर के कार्यवाहक महंत पवन गोयल के साथ गाली गलौज की गई। इस मामले में मंगलवार को पालिका अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता की, जो विफल रही।
अभद्रता की शिकायत पीड़ित पवन गोयल ने स्थानीय पुलिस से की। बताया कि कस्बे में नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान आरोपी हनीफ व नाजिर, शाकिर, शाहिद पुत्रगण हनीफ ने मंदिर के कार्यवाहक महंत से रंजिश रखते हुए गाली गलौज की। मामला बढ़ता देख पालिका ने कार्य बंद करा दिया। इसके बाद मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ संतोष मिश्रा, पवन गोयल आदि गणमान्य लोगों ने मामले में गंभीरता बरतते हुए विवादित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से विवादित स्थल की पैमाइश के लिए क्षेत्रीय लेखपाल से राजस्व अभिलेख में दर्ज मार्ग की चौड़ाई के संबंध जानकारी की गई है। लेखपाल अमित तोमर ने बताया कि फिलहाल भौतिक निरीक्षण किया गया है। यदि नगर पालिका प्रशासन रास्ते की चौड़ाई से संबंधित जानकारी मांगता है तो एसडीएम के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, ईओ संतोष मिश्रा ने बताया कि अभी नाला निर्माण मामले में वार्तालाप निर्णायक भूमिका में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed