{"_id":"6324b4d719a1602d2936b263","slug":"municipal-expansion-did-not-get-approval-from-the-government-dhampur-news-mrt6055600150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका विस्तारीकरण को शासन से नहीं मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका विस्तारीकरण को शासन से नहीं मिली मंजूरी
विज्ञापन

धामपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की संयुक्त निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा की ओर से नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, पर्यवेक्षकों व सेक्टर आफिसरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से धामपुर पालिका की ओर से विस्तारीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
नगर के दिनेश कुमार, करन सिंह, भूदेव का कहना है कि नगर पालिका परिषद की ओर से नगीना मार्ग स्थित ईदगाह तक के क्षेत्र को पालिका सीमा में शामिल करने के लिए डीएम के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे अभी तक मंजूूरी नहीं मिली है। बताया गया कि इस क्षेत्र के नागरिकों के वोट तो पालिका में शामिल हैं, लेकिन यह पालिका की सीमा में शामिल नहीं है। जिससे पालिका की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जाते हैं। ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि वर्तमान में धामपुर नगर पालिका का क्षेत्र करीब पौने चार किलोमीटर में फैला हुआ है। ईदगाह तक के क्षेत्र के शामिल होने के बाद 500 मीटर क्षेत्र और बढ़ जाएगा। अभी तक प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी नहीं मिली है।