फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal elections: Will not stay together, SP-RLD will join hands in the election battle

निकाय चुनाव : नहीं रहेंगे साथ, चुनावी दंगल में सपा-रालोद करेंगे दो-दो हाथ

Mon, 17 Apr 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Will not stay together, SP-RLD will join hands in the election battle
बिजनौर। राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं है। प्रदेश में एक साथ मिलकर निकाय चुनाव में उतरे सपा और रालोद की बिजनौर में राहें अलग हो गई हैं। यहां जनपद में सभी सीटों पर सपा और रालोद प्रत्याशी आमने सामने होंगे। अब तक रालोद ने दो और सपा ने 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बिजनौर नगर पालिका सीट पर सपा में चले लंबे घमासान के बाद स्वाति वीरा के नाम पर मोहर लग गई। पार्टी ने उन्हें बिजनौर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से सपा और रालोद का गठबंधन चल रहा है। दोनों पार्टियां उपचुनाव हो या अन्य सभी मिलकर लड़ी हैं। निकाय चुनाव में भी दोनों दल गठबंधन में ही लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब दोनों दल अलग अलग चुनाव में उतर रहे हैं। गत शनिवार को रालोद ने दो सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। बाकी सीटों पर सोमवार को घोषणा करेगी। सपा ने 15 नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


बोले रालोद जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि पार्टी अपने दम पर सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में चुनाव लड़ेगी। कहा कि दो सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिनमें नगर पालिका हल्दौर से अमर सिंह पम्मी और नगर पंचायत सहसपुर से शबाना जहीन का नाम घोषित कर दिया है। बाकी पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के नामों की सोमवार सुबह दस बजे घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले सपा जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि पार्टी ने पंद्रह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव में पार्टी का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहेगा और सभी जीतेंगी।
सपा के घोषित प्रत्याशी
सीट - प्रत्याशी
बिजनौर - स्वाति वीरा
चांदपुर - नाजिम खान
नजीबाबाद - हाजी फैसल
नगीना - रुहुल इस्लाम
धामपुर - मतलुब अंसारी
शेरकोट - कमरुल इस्लाम
नूरपुर - सलीम अंसारी
नहटौर - मोहम्मद इमरान निजामी
हल्दौर - कौशल कुमार
किरतपुर - अब्दुल मन्नान
स्योहारा - तरनुम मलिक पत्नी नईमुउल हसन
झालू - किशवर जहां पत्नी राशिद हुसैन
मंडवार - आसिफ शान
साहनपुर - मोहम्मद मेराज
बढ़ापुर - दिलशाद अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed