फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Multidimensional report card will be made of students

विद्यार्थियों का बनेगा बहुआयामी रिपोर्ट कार्ड

Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Multidimensional report card will be made of students
विद्यार्थियों का बनेगा बहुआयामी रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में हर विद्यार्थी का बहुआयामी रिपोर्ट कार्ड बनेगा, जिससे अभिभावकों को घर बैठे ही छात्र की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। सभी विद्यालयों में प्रगति कार्ड का प्रारूप समान होगा। प्रगति कार्ड में 14 बिंदु होंगे।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। सूबे के विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो गई हैं। पढ़ाई लिखाई, खेलकूद आदि शैक्षिक गतिविधियों में बदलाव हो रहे हैं। शासन की मंशा है कि अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों की गतिविधियों से अपडेट रहें, इसके लिए अब शासन की विद्यार्थी के लिए बहुआयामी प्रगति कार्ड बनाने की तैयारी है। अभी तक हर विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड अलग होता है।
विज्ञापन

बहुआयामी प्रगति कार्ड में विद्यार्थी के बारे में एक दर्जन से अधिक बिंदुओं पर जानकारी होगी। माना जा रहा है प्रगति कार्ड में बदलाव से विद्यार्थियों के पढ़ाई के घंटों में क्लास से नदारद रहने आदि पर अंकुश लगेगा। अभिभावकों को शुल्क भुगतान, छात्र की उपस्थिति आदि प्रमुख बिंदुओं की जानकारी नियमित मिल सकेगी। बोर्ड ने प्रगति कार्ड का नया प्रारूप विद्यालयों को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले प्रगति कार्ड में होंगी 14 जानकारियां
प्रगति कार्ड के बदले स्वरूप में पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय तथा विद्यार्थी के बारे में 14 जानकारी होंगी। प्रगति कार्ड के मुख पृष्ठ पर विद्यालय का पूरा विवरण जैसे विद्यालय का नाम, पता, फोन नंबर, वेबसाइट, फोटो, अंकित होगा। साथ ही विद्यार्थी का फोटो, पिता का फोटो, माता का फोटो, माता पिता के फोन नंबर, विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, रक्त समूह, माता-पिता व अभिभावक के नाम, पता व फोन नंबर अंकित होंगे। अंदर के पृष्ठों पर विद्यालय के नियम, जैसे शुल्क, वेशभूषा, कक्षा समय सारिणी आदि अंकित होगा।

अभिभावकों ने सराहा
अभिभावकों ने विद्यालयों का रिपोर्ट कार्ड का स्वरूप बदलने के फैसले को सराहा है। अभिभावकों नरेंद्र पाल सिंह, नरपाल सिंह, उस्मान अहमद, अंजना देवी का कहना है कि रिपोर्ट कार्ड से बच्चों के बारे में सभी जानकारी मिलने से उन्हें सुधारा जा सकेगा। विद्यालयों से बीच-बीच में फोन से बच्चे के बारे में जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed