फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mud in the sugarcane center premises of Bilai Sugar Mill

बिलाई चीनी मिल के गन्ना सैंटर परिसर में कीचड़

Wed, 02 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mud in the sugarcane center premises of Bilai Sugar Mill
बिलाई चीनी मिल के गन्ना सेंटर परिसर में कीचड़
विज्ञापन

हल्दौर। गांव हरदासपुर गढ़ी में स्थित बिलाई चीनी मिल के गन्ना सेंटर परिसर में कीचड़ और जलभराव होने के कारण बंद पड़ा है। गन्ना न डाल पाने के कारण किसान परेशान हैं। गन्ना सचिव ने किसानों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया है।

गांव हरदासपुर गढ़ी में बिलाई चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। इस गन्ना क्रय केंद्र परिसर में जलभराव होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। चीनी मिल की ओर से किसानों को अपना गन्ना डालने के लिए चार नवंबर तक का इंडेंट जारी कर दिया गया है। किसानों ने अपने-अपने चकों में गन्ना छिलाई कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन कांटे पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण तुलाई की व्यवस्था नहीं हो सकी है। किसान सोमपाल सिंह, भोपाल सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, कीर्ति सिंह, चंद्रपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह घसीटा सिंह आदि किसानों ने उक्त कांटे पर शीघ्र गन्ना तुलाई व्यवस्था नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उधर, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कांटे पर शीघ्र तुलाई व्यवस्था कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed