आदर्श मिस्टर और खुशी मिस फेयरवेल चुने गए
धामपुर। प्रियंका मार्डन स्कूल में 12 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने नृत्य व गीत से सब का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक ज्योति राणा व कोआर्डिनेटर अदिति राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ज्योति राणा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र व छात्राओं के उत्साह व विश्वास को बढ़ाते है। प्लानिंग कोआर्डिनेटर अदिति राणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से जूनियर बच्चों में सीनियरों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में आदर्श पांडे मिस्टर फेयरवेल व खुशी कश्यप मिस फेयरवेल चुनी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डीएस नेगी, रूपराज सिंह, एसके देवरा, कमल भट्ट, कामेंद्र, सोनिया रस्तोगी, प्रज्ञा, दीपा वशिष्ट, हेमंत आदि मौजूद रही।