फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP raised the issue of increasing the cane price

सांसद ने उठाया गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा

Wed, 10 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of increasing the cane price
सांसद ने उठाया गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने किसानों की आय दोगुनी करने एवं गन्ना मूल्य बढ़ाकर शीघ्र ही भुगतान करने आदि से संबंधित मुद्दे उठाए। सांसद आठ बार संसद में और तीन बार संसदीय समितियों की बैठकों में इन मुद्दों को उठा चुके हैं। चार बार उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को और बीते वर्ष वित्त मंत्री को पत्र लिखकर किसानों की समस्याएं बता चुके हैं।

बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद मलूक नागर ने मंगलवार को 17वीं बार लोकसभा में गन्ना मूल्य बढ़ाने के साथ-साथ अन्य उपजों का भी मूल्य लागत अनुपात में बढ़ाने की बात कही है। पूरे उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ एवं पूरे देश में लाखों करोड़ गन्ना किसानों का जो पैसा गन्ना फैक्ट्रियों पर बकाया है। उसे जल्द से जल्द दिलवाने की बात कही है, जिससे कृषि क्षेत्र मजबूत होगा। उन्होंने सरकार से विदेशों से काला धन वापस लाने, गरीबी दूर करने के लिए जनधन योजना खातों में धनराशि वितरित करने एवं गिरती हुई अर्थव्यवस्था को मजबूती और बढ़ती हुई महंगाई को कम करने व नोट बंदी से अर्थव्यवस्था को हुए फायदे या नुकसान का ब्योरा मांगा । सांसद ने उद्यमशीलता व कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण दिए जा रहे युवाओं, कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार प्राप्त लोगों की संख्या, योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या और अभी तक कुल व्यय राशि का ब्योरा बिजनौर लोकसभा, प्रदेश व राज्यों में मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed