{"_id":"57b9f5f94f1c1b7273d4f550","slug":"mp-ka-putla-foonka","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांसद का पुतला फूंकते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनाैर में भाजपा की तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में नगीना सांसद शामिल नहीं हुए। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर सांसद डॉ. यशवंत सिंह का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने सांसद के गांव में आने पर विरोध करने का निर्णय लिया।
रविवार को प्रतापपुर से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा का समापन गांव चंदोक में ग्राम प्रधान रोहित कुमार के आवास पर होना था। कार्यक्रम में नगीना सांसद डॉ. यशवंत सिंह को भी शामिल होना था। दोपहर बाद सांसद चंदोक में कार्यक्रम स्थल के सामने से बगैर रुके गुजर गए। जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोग भड़क गए। विरोध में ग्रामीणों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
ग्रामीणों का आरोप था कि सांसद ग्रामीणों के बीच नहीं जाते हैं। सांसद द्वारा न तो विकास कार्य कराए जा रहे हैं और न ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सम्मान दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने भविष्य में सांसद के गांव में आने पर उनका विरोध करने और चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इस दौरान चंदोक के ग्राम प्रधान रोहित कुमार, लालपुरमान के प्रधान शिवध्यान सिंह, नांगलसोती के प्रधान पति राजीव गोयल, सुंगरपुर बेहड़ा के प्रधान राजपाल सिंह, मायापुरी के प्रधान जागेश राणा, जालपुर के प्रधान परमवीर, गौसपुर के प्रधान गुड्डू, पूंडरीकला के प्रधान महेंद्र राजपूत, पूंडरीखुर्द के प्रधान धर्मपाल सिंह, हरचंदपुर के प्रधान पुत्र ब्रह्मदीप, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, सुशील, नीरज, दीपक, अदब, सत्यपाल, सचिन, कपिल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।