{"_id":"681bb285e6f66e307e077626","slug":"mp-chandan-chauhan-raised-the-problems-of-farmers-in-front-of-cm-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-149328-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांसद चंदन चौहान ने सीएम के सम्मुख उठाईं किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांसद चंदन चौहान ने सीएम के सम्मुख उठाईं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते सांसद चंदन सिंह चौहान। स्रोत स्वयं
-
- 1
-
Link Copied
बिजनौर। लोकसभा बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सांसद ने मुख्यमंत्री के सम्मुख क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रखा। बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुना व जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
सांसद चंदन चौहान ने चांदपुर विधानसभा चांदपुर-बास्टा मार्ग कई गांवों व पड़ोसी जिले को जोड़ने वाला। उन्होंने मुख्यमंत्री से चांदपुर बास्टा मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की। सांसद चंदन चौहान ने बिजनौर विकास प्राधिकरण बिजनौर, चांदपुर में चारों ओर रिंग रोड, बिजनौर मुरादाबाद रोड का चौड़ीकरण, किसानों के नलकूपों को 9 घंटे आपूर्ति की दिलाने की मांग की है। कहा कि दो दो घंटे की बिजली कटौती होने से फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी के कारण सिंचाई के अभाव में फसल सूखने के कगार पर है।
झालू बस स्टैंड बनाने की मांग
सांसद चंदन चौहान ने सड़क परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर झालू नगर पंचायत में बस स्टैंड बनाने की मांग की। बताया कि यह क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग है। इससे 15-20 गांवों को भी यातायात की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
चीनी मिलों से बकाया भुगतान कराने की मांग
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला। नेताओं ने बिजली नौ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की है। संवाद