फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Movement since 18 if fruit market did not die

फल मंडी नहीं हटी तो 18 से आंदोलन

Fri, 15 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Movement since 18 if fruit market did not die
फल मंडी नहीं हटी तो 18 से आंदोलन
विज्ञापन

धामपुर। शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव विजय कुमार जैन ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में चेताया है कि मछली बाजार में लगती आ रही फल मंडी को नहीं हटाया गया तो 18 मई से निर्जल उपवास रखकर आंदोलन शुरू कर देंगे। उनका यह आंदोलन 12 घंटे का रहेगा।

विजय कुमार जैन ने एक सप्ताह पहले पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर मछली बजार से फल मंडी को नगर से बाहर करने की मांग की थी। पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने 13 मई को फल मंडी हटाने के आदेश जारी कर दिए थे। ईओ ने कहा था कि 14 मई से फल मंडी हाईवे 74 पर रामलीला मैदान मेें लगेंगी। पर ऐसा नहीं हुआ। फल मंडी न हटने पर विजय जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम और ईओ दोनों को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी है कि प्रशासन ने रविवार तक मछली बाजार से फल मंडी को नहीं हटाया तो वह 18 मई को 12 घंटे का निर्जल उपवास कर आंदोलन करेंगे। एसडीएम ने बताया कि फल मंडी को मछली बजार से बाहर करने को रामलीला कमेटी के सदस्यों से वार्ता की जाएगी। वे असहमत होते हैं तो फिर फल मंडी और अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करने को जमीन को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed