{"_id":"6261abce7e882c2cc3351716","slug":"mothers-of-national-players-will-be-honored-bijnor-news-mrt5854869104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं को करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताएं होंगी सम्मानित
बिजनौर। क्रीड़ा भारती बिजनौर की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ा भारती का जनपदीय सम्मेलन 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जनपदीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की माताओं को जीजाबाई सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
महादेवपुरम में हुई बैठक में क्रीड़ा भारती अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी ने कहा कि क्रीड़ा भारती ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने तथा महिला सुरक्षा के लिए महिलाओं को जागृत व प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। महिला सुरक्षा के लिए सक्षम महिला निर्भय महिला के तहत कराटे आदि खेलों को बढ़ावा दे रही है। बैठक में 22 मई को शहर में होने वाली बाइक रैली की रूप रेखा भी तैयार की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता के साथ मनाने का भी निर्णय लिया गया। योगेंद्र पाल सिंह योगी की अध्यक्षता व मंत्री जैनेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में देशराज सिंह, प्रशांत महर्षि, डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा, अरविंद अहलावत, आकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे।