Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother pulled her son from the mouth of death

बेटे को मौत के मुंह से खींच लाई मां

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Mother pulled her son from the mouth of death
नगीना में गुलदार के हमले में घायल बालक। - फोटो : BIJNOR
बेटे को मौत के मुंह से खींच लाई मां
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। यकिन मानिए, दस साल के बालक पर मौत ने झपट्टा मार ही दिया था लेकिन एक मां अपने बेटे को मौत के मुंह से खींच लाई। दरअसल गुलदार बालक को खींचकर ले जा रहा था लेकिन मां ने बेटे के पैर को जकड़ लिया और पकड़ नहीं छोड़ी। एक हाथ से अपनी गोद में बेटे का पैर दबाए रही जबकि दूसरे हाथ से गुलदार पर वार भी करती रही। शोरगुल सुनकर दौड़े लोगों को आता देख गुलदार भाग गया। इस हमले में बालक को गुलदार ने गंभीर जख्म दिए हैं। फिलहाल घायल बालक जिला अस्पताल में भर्ती है।
नगीना क्षेत्र के गांव मिर्जा अलीपुर भारा के रहने वाले डालचंद की पत्नी प्रेमलता शनिवार को गन्ने के खेत में ढैंचा काटने के लिए पहुंची। संग में दस साल का बेटा अमन भी चला गया। दोनों ओर से गन्ने के खेतों से घिरी मेढ़ पर अमन बैठा हुआ था जबकि उसकी मां प्रेमलता ढैंचा काट रही थी।
विज्ञापन

तभी अमन पर गुलदार ने हमला कर दिया। उसने अमन की गर्दन को जकड़ना चाहा, तभी प्रेमलता ने शोर मचाते हुए बेटे का पैर पूरी मजबूती से पकड़ लिया। गुलदार बालक को खींच खेत में अंदर ले जाना चाहता था। लेकिन प्रेमलता एक हाथ से पकड़े रही और दूसरे हाथ से गुलदार पर वार किया। गुलदार ने चेेहरे को छोड़ दूसरा पकड़ चाहा, पैर और हाथ पर भी हमले के जख्म बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो मिनट तक महिला अपने बेटे को बचाने के लिए जद्दोजहद करते हुए शोर मचाती रही। शोर सुनकर पास में ही ढैंचा काट रही बालक की ताई और अन्य परिजन भी दौड़ पड़े। जिसके बाद गुलदार वहां से भाग निकला।
हमले में गंभीर रुप से घायल हुए बालक को नगीना सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। फिलहाल बालक का जिला अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
मनीष के घर में घुस गया था गुलदार
गांव के आस पास पिछले कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम मनीष के घर में गुलदार घुस गया था। लेकिन शोर शराबा करते हुए लोगों ने उसे भगाया। गांव में गुलदार का यह तीसरा हमला है। देवउठान एकादशी के दिन भी गांव के युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया था। वहीं तीन दिन पहले खेत में मिर्ची तोड़ने के लिए पहुंची एक महिला भी गुलदार हमला कर चुका है।

दो दिन से लगा है पिंजरा, नहीं फंसा गुलदार
गांव में दो दिनों से वन विभाग ने पिंजरा लगा रखा है लेकिन गुलदार उसमें नहीं फंस रहा। शुक्रवार की शाम पिंजरे में कुत्ते को भी बांधा गया था। गांव के लोगों में ऐसी दहशत है कि इकट्ठे होकर खेतों पर जा रहे हैं। अब गन्ने की छिलाई करने के लिए खेतों पर जाना भी मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed