फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother killed her four-year-old son with a shovel and burnt him alive In Bijnor

ममता का कत्ल: बिजनाैर में मां ने चार वर्ष के इकलाैते बेटे को फावड़े से काटकर जिंदा जलाया, खाैफनाक है वारदात

Wed, 12 Jun 2024 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jun 2024 02:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक मां ने अपने इकलाैते पुत्र को फावड़े से काटकर जिंदा जला डाला। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Mother killed her four-year-old son with a shovel and burnt him alive In Bijnor
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की गांव जलालपुर हसना में एक कलयुगी क मां ने अपने इकलौते चार वर्षीय पुत्र को फावड़े से काटकर जिंदा जला दिया।

विज्ञापन


जंगल से घर पहुंचे पिता ने जिंदा जल रहे पुत्र को आग से निकाला और इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में बुधवार की सुबह एक कलयुगी मां आदेश पत्नी कपिल कुमार ने अपने चार वर्ष के मासूम इकलौते पुत्र हर्ष उर्फ कल्लू को फावड़े से काटकर जिंदा ही आग के हवाले कर दिया।

खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल ने ये खाैफनाक दृश्य देखा तो उसका कलेजा मुंह को आ गया। उसने अपने पुत्र को आग से निकाला और उसे डॉक्टर के पास ले गया  लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।  

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस तथा क्षेत्राधिकार चांदपुर भारत सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed