{"_id":"57926cb34f1c1ba07cc4b73a","slug":"mother-daughter-injured-roof-fallen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे की छत गिरी, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे की छत गिरी, मां-बेटी घायल
अमर उजाला बिजनौर
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंडावर के मोहल्ला पटवारियान में गिरी मकान की छत।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी विपिन शर्मा के दोमंजिला मकान की छत कड़ियों वाली है। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे विपिन शर्मा खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। कमरे में उनकी पत्नी सोनिया, दस साल की बेटी वंशिका और पांच साल की अंशिका बैठे थे।
इसी दौरान कमरे की छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई और वे तीनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले उनके घर की ओर दौड़े। मोहल्ले वालों के अनुसार रविवार को हुई बारिश से उनके कमरे की छत में दरार आ गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। वहीं गांव दयालवाला में जोगेंद्र के मकान की एक दीवार बृहस्पतिवार रात को गिरने से पास में सो रही उसकी पत्नी रीता घायल हो गई।