फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Most patients found in Mohammadpur Devmal

मोहम्मदपुर देवमल में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

Tue, 18 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Most patients found in Mohammadpur Devmal
मोहम्मदपुर देवमल में मिले सबसे ज्यादा मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में है। यहां सबसे अधिक मरीज अब तक मिल चुके हैं। बिजनौर शहर में भी मरीजों की भरमार है। जिले में कोरोना के सबसे कम मरीज नहटौर ब्लॉक में मिले हैं। वहां अब तक केवल 19 मरीज ही मिले हैं।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जिले में कोरोना के मरीज मिलने शुरू हुए थे। सबसे पहले केवल दो मरीज मिले थे लेकिन अब इनकी संख्या कई गुना तक बढ़ गई है। 14 जनवरी को जिले में कोरोना के 182 मरीज मिले थे। कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और हल्के बुखार से पीड़ित हैं और उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर समस्या नहीं है। जिले में कोरोना के लिए बने अस्पतालों में अब तक किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। केवल एक मरीज एहतियात के तौर पर देहरादून में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती हुआ है। कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज बिजनौर शहर और उससे सटे मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में मिल रहे हैं। मोहम्मदपुर देवमल में कोरोना के 254 और बिजनौर शहर में 191 मरीज मिल चुके हैं। इसकी वजह यहां पर लोगों का ज्यादा संख्या में जांच कराना माना जा रहा है। सीएमओ डॉ.विजय कुमार गोयल के अनुसार सभी मरीजों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉकवार मरीजों की संख्या
ब्लॉक मरीज
मोहम्मदपुर देवमल 254
बिजनौर शहर 191
नजीबाबाद 111
अल्हैपुर 68
जलीलपुर 58
कोतवाली 43
हल्दौर 38
स्योहारा 30
नूरपुर 29
अफजलगढ़ 28
किरतपुर 25
आंकू 19
नोट: (आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed