{"_id":"5e7516ee8ebc3e7289015467","slug":"mosques-appeal-for-public-curfew-bijnor-news-mrt4746043197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों से हुई जनता कर्फ्यू के पालन की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों से हुई जनता कर्फ्यू के पालन की अपील
विज्ञापन
बिजनौर में जुमे की नमाज पढ़कर वापस जाते मुस्लिम।
- फोटो : BIJNOR
मस्जिदों से हुई जनता कर्फ्यू के पालन की अपील
बिजनौर/गजरौलाशिव। कोरोना को हराने के लिए मस्जिदों में भी दुआ की गई। सभी से सहयोग का आह्वान किया गया। कई मस्जिदों में नमाजियों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए गए।
जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में आम दिनों की तरह नमाजियों की भीड़ आई। हालांकि नमाजी मास्क लगाकर नहीं पहुंचे। कई मस्जिदों में आने से पहले सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए, हालांकि कई जगह यह व्यवस्था नहीं थी।
नमाज के बाद चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद में नमाजियों को खिताब करते हुए इमाम वरीस ने कहा कि मुल्क में अमनो अमान रहना चाहिए। कोरोना से अल्लाह सभी को महफूज रखे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू करने की अपील की है। सभी इसका पालन करें। डाकखाने के पास मस्जिद में नमाजियों से कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है। सभी बार बार हाथ धोएं और मास्क लगाकर रहें। जमीयत उलेमा हिंद के सदर कारी अरशद ने कहा कि अभी कोरोना का इलाज इजाद नहीं हुआ है। ऐसे में भीड़ में जाना ही इसका बचाव और इलाज है। प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार सभी जिलेवासी 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों में ही रहें। जनता कर्फ्यू का सभी पालन करें। घरों से बाहर न निकलें और अपने साथ साथ दूसरों की भी सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान डा.जेडी अंसारी, डा.परवेज अहमद शमशी मौजूद रहे।