{"_id":"630fadb9c18ab16219010e95","slug":"mos-angry-over-slow-pace-of-making-udid-cards-bijnor-news-mrt603304261","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूडीआईडी कार्ड बनाने की धीमी गति पर राज्यमंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूडीआईडी कार्ड बनाने की धीमी गति पर राज्यमंत्री नाराज
विज्ञापन
बिजनौर डाक बंगले में अधिकारियों की बैठक लेते राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप।
- फोटो : BIJNOR
यूडीआईडी कार्ड बनाने की धीमी गति पर राज्यमंत्री नाराज
बिजनौर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मुरादाबाद मंडल के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल व बैसाखी भी वितरित कीं।
बुधवार को बिजनौर पहुंचे राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि सरकारी कार्यालयों में, सार्वजनिक स्थानों पर, बस अड्डा आदि जगहों पर दिव्यांगजनो के लिए रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। दिव्यांगजनों के लिए बनाए जा रहे यूडीआईडी कार्ड में मंडल में कुल 112000 दिव्यांगजनों में अभी तक मात्र 49914 के यूडीआईडी कार्ड बने हैं। कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
कहा कि कठिनाइयों से निकल कर पूरी गंभीरता से कार्य करें और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। पिछड़ा वर्ग कल्याण की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जो छात्रावास उपयोग में नहीं आ रहे हैं। उन्हें कौशल विकास केंद्र या अन्य बेहतर तरीके से उपयोग करने पर विचार किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उप निदेशक एमपी सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अजय कुमार, संगीता सिंह, आदित्य मिश्रा, सुधीर कुमार, मयंक अग्रवाल, बीनु यादव, मोहम्मद मोनिस आदि उपस्थित रहे।