{"_id":"58406fc34f1c1be665de74c5","slug":"mortgages-made-bankkarmion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के बढ़ापुर में पंजाब नेशनल बैंक में धनराशि न मिलने पर सुबह से शाम तक लाइन में खड़ी महिलाओं ने बैंक में हंगामा कर दिया।
महिलाओं ने बैंककर्मियों व सुरक्षा में लगी पुलिस को बैंक का शटर बाहर से बंद कर बैंक के भीतर बंधक बना दिया। बाद में थाने से पहुंची पुलिस ने बैंक का बंद शटर खोलकर उनको बंधन मुक्त कराया। बैंक से धनराशि के लेनदेन को लेकर बैंक के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन का लग जाना रोजमर्रा की बात बन गई है। शाम को बैंककर्मियों के कैश समाप्त हो जाने की बात कहने पर सुबह से लाइन में लगी महिलाएं नाराज हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी शशि भूषण ने हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, परंतु महिलाओं ने बाहर से बैंक मुख्य द्वार का शटर बंद कर पुलिस व कर्मियों को बैंक के भीतर ही बंद कर दिया। पीएनबी शाखा के उप प्रबंधक सतवीर सिंह का कहना है कि जनता अनावश्यक ही बैंक में हंगामा करती है। जितना कैश बैंक को प्राप्त होता है उतने का भुगतान कर दिया जाता है।