फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than thirteen and a half thousand employees deployed in the assembly elections

विधानसभा चुनाव में साढ़े तेरह हजार से अधिक कर्मचारी तैनात

Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than thirteen and a half thousand employees deployed in the assembly elections
विधानसभा चुनाव में साढ़े तेरह हजार से अधिक कर्मचारी तैनात
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में विधानसभा चुनाव में साढ़े तेरह हजार से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। सबसे अधिक बिजनौर तथा सबसे कम धामपुर विधानसभा में चुनाव कर्मी होंगे।
विधानसभा चुनाव कराने के लिए में 3111 पोलिंग पार्टी बनी है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार 10 प्रतिशत पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेगी। इस प्रकार कुल 3450 पोलिंग पार्टी चुनाव कराएंगी। हर पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन पदाधिकारी व तीन मतदान अधिकारी समेत कुल चार कर्मचारी होगी।
विज्ञापन

सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार हो गई है। आठ विधानसभा हैं। विधानसभावार पोलिंग पार्टी व कर्मचारी की संख्या का आवंटन हो गया है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि 12444 कर्मचारी पोलिंग बूथ पर जाएंगे तथा 1356 कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। कुल 13800 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी करेंगे। बताया कि चुनाव कर्मियों की तैनाती में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधानसभा में कितने कर्मचारी
बिजनौर विधानसभा में 472 पोलिंग पार्टी हैं, जिन पर 1888 कर्मचारी रहेंगे। धामपुर विधानसभा में सबसे कम 236 पोलिंग पार्टी तथा 1264 चुनावकर्मी है। इसी तरह नजीबाबाद में 391 पार्टी, 1564 कर्मचारी, नगीना में 406 पार्टी, 1624 कर्मचारी, बढ़ापुर में 415 पार्टी 1660 कर्मचारी, नहटौर में 354 पार्टी 1416 कर्मचारी, चांदपुर में 371 पार्टी 1484 कर्मचारी तथा नूरपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 376 पोलिंग पार्टी व 1506 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त हर विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रतिशत रिजर्व पोलिंग पार्टी व चुनाव कर्मी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed