{"_id":"611415118ebc3efcd32cda5c","slug":"more-than-rs-67-crore-reached-farmers-accounts-bijnor-news-mrt5514850121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खातों में पहुंचे 67 करोड़ से ज्यादा रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खातों में पहुंचे 67 करोड़ से ज्यादा रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के सवा तीन लाख से अधिक किसानों ने अगस्त में जारी हुई किस्त पहुंच चुकी है। किसानों के खातों में 67 करोड़ से अधिक रुपये गए हैं। एक साथ ही सभी किसानों के खातों में पैसे आ गए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के चार लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कर रखा है। साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। योजना में किसानों के खातों में साल में तीन बार दो दो हजार रुपये डाले जाते हैं। योजना में हाल में जांच की गई थी और करीब छह हजार लोगों को योजना से बाहर कर दिया गया था। इस बार तीन लाख 35 हजार से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिला है। किसानों के खातों में 67 करोड़ 94 हजार रुपये डाले गए हैं। जबकि इससे पहली किस्त तीन लाख 65 हजार किसानों के खातों में भेजी गई थी।
काफी किसान ऐसे भी मिले हैं जिनके आधार कार्ड में गलती होने की वजह से किस्त नहीं भेजी जा सकी है। ऐसी करीब 16 हजार शिकायत शासन के पास पेंडिंग हैं। शासन स्तर से लखनऊ से ही इन शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। जिले के किसानों के खातों में अब तक योजना में 550 करोड़ रुपये से अधिक जा चुके हैं। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र के अनुसार पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिन किसानों को योजना को पात्र होने के बाद भी लाभ नहीं मिल पाया उनकी शिकायत शासन को भेज दी गई हैं।