फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 15 lakh people will get relief

15 लाख से अधिक लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
More than 15 lakh people will get relief
15 लाख से अधिक लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान देश में राहत पैकेज की घोषणा की है। इससे जिले के 15 लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। लाखों लोग इन घोषणाओं से सीधे लाभान्वित होंगे। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में खाने, पीने के सामान को खरीदने व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों को पैसे की जरूरत है। केंद्र सरकार ने इन लोगों को सीधे पैसा देने की घोषणा की है।
चार लाख किसानों के खातों में पहुंचेंगे 60 करोड़
राहत पैकेज में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योजना की किस्त जल्दी जारी करने को कहा गया है। जिले में करीब चार लाख किसानों ने योजना में पंजीकरण कर रखा है। कम से कम तीन लाख किसानों को अगले महीने किस्त मिलेगी। किसानों के खातों में करीब 60 करोड़ रुपये आएंगे।
विज्ञापन

गेहूं, चावल के साथ छह लाख परिवारों दाल भी मिलेगी
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में हर व्यक्ति को पांच किलो चावल और गेहूं अतिरिक्त दिया जाएगा। एक किलो दाल भी मिलेगी। जिले में करीब छह लाख परिवारों को राशन मिलता है। हर परिवार के सदस्य के हिसाब से इस महीने ज्यादा अनाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खाता धारकों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री जन धन योजना में जिले में करीब 11 लाख खाते खोले गए थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला खाताधारकों के खाते में तीन महीने तक 500-500 रुपये देने की घोषणा की है। इससे लाखों महिलाओं के खातों में रुपया जाएगा।

दो लाख परिवारों को मिलेंगे निशुल्क सिलिंडर
उज्ज्वला योजना में जिले में करीब दो लाख परिवारों को सिलिंडर के निशुल्क कनेक्शन दिए गए थे। इन परिवारों को तीन महीने तक मुफ्त सिलिंडर मिलेगा। इससे दो लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। लॉकडाउन के दौरान इन निशुल्क सिलिंडर मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed