फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Moradabad circle number one in the zone, Bijnor at the back

Bijnor News: धामपुर - जोन में मुरादाबाद सर्किल नंबर वन, बिजनौर सबसे पीछे

Wed, 08 Feb 2023 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 08 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Moradabad circle number one in the zone, Bijnor at the back
- केवाईसी मामले में धामपुर सर्किल के चारों डिवीजनों में नजीबाबाद अव्वल, धामपुर ( द्वितीय) का चौथा स्थान
विज्ञापन

फोटो एक
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बैंक खातों की तर्ज पर बिजली के कनेक्शन एकाउंट से जोड़ने के लिए एक फरवरी से केवाईसी ( विद्युत पहचान एवं समाधान पखबाड़ा) कार्यक्रम चल रहा है। मुरादाबाद जोन में सात एसई सर्किल शामिल हैं। इनमें मुरादाबाद सर्किल केवाईसी के मामले में पहले स्थान पर है। बिजनौर सर्किल सातवें नंबर पर है। जबकि धामपुर एसई सर्किल का पांचवां स्थान है।

यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। धामपुर सर्किल की चारों डिवाजनों में करीब सवा चार लाख उपभोक्ता हैं। जिसके सापेक्ष छह दिनों में अभी तक तीन लाख उपभोक्ताओं की ही केवाईसी हो सकी है। धामपुर सर्किल अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार का कहना है कि निगम के एमडी के आदेश पर बिजली उपभोक्ताओं के बैंक के खातों की तर्ज पर केवाईसी की जा रही है। धामपुर सर्किल में चार डिवीजन धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल हैं। धामपुर प्रथम में करीब एक लाख, धामपुर द्वितीय में 1.20 लाख, नगीना में 92 हजार और नजीबाबाद में करीब 1.02 लाख उपभोक्ता है। निगम की ओर से यह अभियान एक फरवरी से शुरू हुआ है। जो 15 फरवरी तक चलेगा। एसई का कहना है कि मुरादाबाद जोन में कुल सात एसई सर्किल हैं। इनमें में मुरादाबाद सर्किल नंबर एक पर है। जबकि मुरादाबाद (प्रथम) द्वितीय, रामपुर सर्किल तीसरे, संभल चौथे, धामपुर पांचवें, अमरोहा छठे और बिजनौर मुख्यालय का बिजनौर सर्किल सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed