फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Monitoring will be kept for half an hour after vaccination

टीका लगने के आधे घंटे तक रखी जाएगी निगरानी

Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Monitoring will be kept for half an hour after vaccination
बिजनौर। कोविड-19 के टीका लगवाने के बाद संबंधित व्यक्ति 30 मिनट तक स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में रहेगा। टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को पहले वेटिंग रूम और फिर वैक्सीनेशन कक्ष से होकर गुजरना पड़ेगा। वैक्सिनेशन कक्ष में टीका लगने के बाद पर्यवेक्षण कक्ष में उन्हें रुकना पड़ेगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि वैक्सीन लगने के बाद उन्हें किसी तरह की दिक्कत तो नहीं हो रही है। टीकाकरण के लिए मतदाता सूची से 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सूची तैयार की जानी है। इससे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस कर्मियों और फिर 50 की उम्र के पार के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 13 अप्रैल को शुरु हुए कोरोना संक्रमित केस का मिलना दस माह बाद भी जारी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कोविड वैक्सीन संबंधित तैयारी भी शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते अगस्त से शुरु कर दी गई है। इसके बाद सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कार्यरत डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तैयार कर केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया। सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन कक्ष स्थापित करने के साथ सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गए तीन डीप फ्रीजर को भी स्थापित करा दिया गया है। प्रथम चरण में करीब 14 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों और तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित कर पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं सीएचसी अधीक्षकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि टीकाकरण के आंधे घंटे तक संबंधित व्यक्ति को पर्यवेक्षण कक्ष में रखकर देखा जाएगा कि वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। जिस व्यक्ति का टीका लगना है इससे पूर्व उसके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा और शासन से स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed