फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Monitoring of birds started on the banks of rivers

नदियों किनारे पक्षियों की निगरानी की शुरू

Wed, 13 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of birds started on the banks of rivers
नदियों के किनारे पक्षियों की निगरानी की शुरू
विज्ञापन

रेहड़। बर्ड फ्लू संक्रमण के खतरे को देखते हुए अमानगढ़ में वन विभाग सतर्क हो गया है। वन कर्मियों द्वारा पक्षियों की निगरानी की जा रही है।
रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिये अमानगढ़ वन क्षेत्र में पांच निगरानी टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में चार वनकर्मी रखे गए हैं। टीम पीली बांध जलाशय, वेटलैंड, वाटर हॉल तथा वन क्षेत्र में पक्षियों की निगरानी कर रही है। रेंजर के अनुसार पक्षियों में संक्रमण के लक्षण मिलने की स्थिति में पशुपालन विभाग तथा उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। प्रदेश में कई स्थानों पर पक्षियों के मरने की सूचनाओं के मद्देनजर वन विभाग रेंज में पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed