फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Monitoring committee formed in the village

गांव में बनाई गई निगरानी समिति

Sat, 16 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committee formed in the village
गांव में बनाई गई निगरानी समिति
विज्ञापन

बरूकी। ग्राम पंचायत बरूकी में कोरोना महामारी के मद्देनजर पंचायत घर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के संचालन में हुई बैठक में गांव की निगरानी समिति का गठन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह को अध्यक्ष, आशा, आंगनबाड़ी, चौकीदार, राशन डीलर और रोजगार सेवक को सदस्य नामित किया गया।

बैठक में नवगठित ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों से ग्राम पंचायत सचिव राजन वर्मा ने कहा कि निगरानी समिति के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना है कि गांव के लगभग सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क, गमछा अथवा दुपट्टे आदि से मुंह और नाक ढकेंगे और हाथों को साबुन व पानी से धोने की आदत को बढ़ावा देंगे। दूसरे को भी सलाह देंगे। इस अवसर उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। साथ ही नवगठित ग्राम निगरानी समिति को शासनादेशों के अनुरूप निर्देशित किया गया कि गांव में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर नजर रखनी होगी तथा दूसरे प्रदेशों से आने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed