{"_id":"68b0a9a49db42e77e30d3d5b","slug":"monis-javed-meva-thapa-and-awais-won-the-matches-bijnor-news-c-27-1-bij1007-158644-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मोनिस, जावेद, मेवा थापा और अवैस ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मोनिस, जावेद, मेवा थापा और अवैस ने जीते मुकाबले
Fri, 29 Aug 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगीना में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटखनी देते पहलवान। संवाद
- फोटो : स्रोत : परिजन
नगीना। राष्ट्रीय विराट दंगल में आठवें दिन बृहस्पतिवार को अलग-अलग शहरों के पहलवानों के बीच चार रोमांचक मुकाबले हुए। जम्मू के जावेद गनी पहलवान ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।
नगीना- रायपुर मार्ग पर चल रहे दंगल में पहला मुकाबला कलियर शरीफ के मोनिश पहलवान व दिल्ली के बंटा पहलवान के बीच हुआ। इसमें मोनिस ने बंटा को पटखनी दी। दूसरा मुकाबला जम्मू के जावेद गनी व आगरा के अप्पल पहलवान के बीच हुआ। इसमें जावेद ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में नेपाल के मेवा थापा पहलवान ने पंजाब के शेर खान को शिकस्त दी। चौथा मुकाबला बरेली के शेरा पहलवान व मेरठ के अवैस पहलवान के बीच हुआ, जिसमें अवैस ने बाजी मारी।
कमेंट्री बाबर पहलवान ने की। रेफरी की भूमिका नबी ने निभाई। इस मौके पर आयोजक शहजाद पहलवान, मतलूब अहमद, शाहवेज अहमद, चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील, शेख जमशेद, शेख सहराज खलील, शेख सद्दन ठेकेदार, अंजार सैफी, जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे।