फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mongoose attacked a boy and an old woman

Bijnor News: नेवले ने एक बालक और वृद्धा पर किया हमला

Thu, 17 Oct 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mongoose attacked a boy and an old woman
अफजलगढ़। गांव छतरीपट्टा निवासी अल्फियाज (7) पुत्र मोहम्मद बुधवार को आमिर घर के बाहर खेल रहा था।तभी उसे एक नेवले ने हाथ में काटकर जख्मी कर दिया। वहीं, गांव की वृद्धा नसीमा पत्नी रफीक कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। घर से बाहर ही नेवले ने उसके दोनों पैर में काटकर जख्मी कर दिया। परिजन दोनों को कासमपुरगढ़ी पीएचसी ले गए। वहां तैनात कर्मचारियों ने चिकित्सक के न होने का हवाला देते हुए अफजलगढ़ सीएचसी भेज दिया। सीएचसी में फार्मासिस्ट ने दोनों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। उधर, सीएचसी में एक ही चिकित्सक हैं, जबकि पीएचसी पर छह चिकित्सक तैनात है। मगर, मौके पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। सीएमओ कौशलेन्द्र सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed