फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Money started coming into connection holders' accounts

उज्ज्वला योजना कनेक्शन धारकों के खातों में आए पैसे, खरीद सकते हैं गैस

Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Money started coming into connection holders' accounts
कनेक्शन धारकों के खातों में आने लगे पैसे
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन में राहत देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के खातों में गैस खरीदने को रुपये आने लगे हैं। गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस बुक करने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस मिलेगी। जिले में योजना के तहत कनेक्शन लेने वाली महिलाओं के खातों में गैस खरीदने के लिए 757 रुपये आ भी चुके हैं।
जिले में दो लाख 87 हजार 981 उपभोक्ताओं ने उज्ज्वला योजना में कनेक्शन ले रखा है। इनमें से हजारों उपभोक्ताओं के बैंक खातों में रुपये आ चुके हैं। बाकी उपभोक्ताओं के खातों में सात अप्रैल तक रुपये आ जाएंगे, लेकिन गैस ऐसे ही नहीं मिलेगी। उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड नंबर से गैस बुक करनी होगी। बुकिंग होने के बाद ही उपभोक्ताओं को गैस रिफील दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के जिले के नोडल अधिकारी विपिन आनंद के अनुसार उपभोक्ता गैस बुक करके फ्री में गैस लें, जिनके खातों में पैसे नहीं आए वे अपने बैंक खाते सही करा सकते हैं या नए खाते दे सकते हैं। अगर कोई उपभोक्ता केंद्र द्वारा खाते में भेजे गए रुपये से गैस नहीं लेगा तो उसे अगले महीने पैसे नहीं आएंगे। वीएसएम गैस एजेंसी संचालक निशा राघव के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के खातों में रुपये आ चुके हैं उन्हें सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच किलो के आठ सिलिंडर मिलेंगे
उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के तीन सिलेंडर फ्री में मिलेंगे, लेकिन अगर कोई पांच किलोग्राम का सिलिंडर लेना चाहता है तो ऐसे उपभोक्ताओं को हर दस दिन में पांच किलो का सिलेंडर खरीदने का पैसा मिलेगा। उपभोक्ताओं को तीन महीने में पांच किलो के आठ सिलिंडर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed