{"_id":"5e5415838ebc3ef3ef129ea9","slug":"money-is-not-coming-from-kisan-samman-nidhi-bijnor-news-mrt470665484","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आ रहा किसान सम्मान निधि का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आ रहा किसान सम्मान निधि का पैसा
विज्ञापन
नहीं आ रहा किसान सम्मान निधि का पैसा
बिजनौर, कादराबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में पैसा न पहुंचने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान आधार कार्ड तथा कागजी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट कर थक चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
क्षेत्र के किसान बेगराज, नीटू, नौबहार, इस्माइल, हरजिंदर, छत्रपाल सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। कई माह बीतने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। किसान जन सेवा केंद्रों, बैंक शाखाओं के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। निर्धारित संस्थानों से कभी आधार कार्ड में त्रुटि होने की बात बताई जाती है तो कभी कुछ और कमी बताकर उन्हें वापस कर दिया जाता है। किसानों को योजना में सम्मिलित होने संबंधी सही जानकारी मिलने के कारण वे परेशान हैं। किसानों ने डीएम से शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव का कहना है कि किसान घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से सरकारी वेबसाइट पीएम किसान जीओवी डॉट इन के माध्यम से सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।