फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Money grabbed by opening scholarship accounts

छात्रवृत्ति खाते खोलकर धनराशि हड़पी

Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Money grabbed by opening scholarship accounts
छात्रवृत्ति खाते खोलकर धनराशि हड़पी
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव पुरनपुरगढ़ी के इरशाद अहमद, शहबाज, नईम, फुरकान, मंजूर, शमशाद सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की मांग की। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि पुरनपुरगढ़ी के जनवाणी केंद्र संचालक नदीम ने एक शिक्षक से हमसाज होकर छात्रवृत्ति योजना के नाम पर बड़ी संख्या में फर्जी खाते खोलकर लाखों रुपये की धनराशि की गड़बड़ी की। आरोप है कि फर्जी खाते खोलकर खाताधारकों को मामूली सी धनराशि देकर अधिकांश छात्रवृत्ति धनराशि हड़प ली गई। पूर्व ग्राम प्रधान भोला सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस में भी जिलाधिकारी के सामने मदरसे आदि के नाम पर छात्रवृत्ति घोटाले का मामला उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed