फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mohd of Bijnor became Mr. Rohilkhand

बिजनौर के मो.अहमद बने मिस्टर रूहेलखंड

Mon, 07 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mohd of Bijnor became Mr. Rohilkhand
नजीबाबाद में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप विजेताओं को पुरस्कृत करते हाजी मो.फैसल। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। बिजनौर के मो.अहमद मिस्टर रूहेलखंड चुने गए।
विज्ञापन

एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज त्यागी, सचिव तनवीर खान के नेतृत्व में आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। उत्तराखंड और यूपी के विभिन्न जनपदों से आए बॉडी बिल्डरों ने शारीरिक सौष्ठव का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में बिजनौर के मो. अहमद, अमरोहा के जुबैर आलम और रामपुर के अब्दुल समद मिस्टर रूहेलखंड चुने गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी हाजी मो.फैसल ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में पंकज त्यागी तनवीर खान और कामेश्वर त्यागी शामिल रहे।

55 किलोग्राम वर्ग में यावर, आदिल, नजम, 60 किलोग्राम वर्ग में अहमद, सोनू प्रजापति, सौरभ, 70 किलोग्राम वर्ग में समद, सुल्तान, सलमान, 65 किलोग्राम वर्ग में जुबैर, फहीम, अख्तर क्रमश : प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 75 किलोग्राम वर्ग में पीयूष, आफरीद, इनाम, 80 किलोग्राम वर्ग में जावेद, आसिफ, मो. आदिल, 85 किलोग्राम वर्ग में जुबैर, हरीश शर्मा, जावेद और 85 से अधिक आयु वर्ग में अरविंद कुमार, रईस प्रधान और नौशाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। एसोसिएशन के सचिव तनवीर खान की देखरेख में संपन्न हुई चैंपियनशिप में देवेंद्र गंगवार, आदेश कुमार, मो. राशिद, आदेश चौहान, मो. शाहनवाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed