फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Modi Roko campaign will fail: Maurya

मोदी रोको अभियान होगा फेल : मौर्य

Tue, 22 May 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 22 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Modi Roko campaign will fail: Maurya
जनता का अभिवादन करते उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर/राजा का ताजपुर में उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा न होने के कारण उन्होंने ‘नरेंद्र मोदी रोको’ अभियान शुरू किया है, लेकिन भाजपा के सुशासन एवं उसकी जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते विपक्ष अपनी किसी भी चाल में कामयाब नहीं होगा। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को जिताने की अपील की। कहा कि जनसेवा व कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।       
विज्ञापन

सोमवार को राजा का ताजपुर स्थित नौमी मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकेंद्र चौहान सही मायनों में जनता के सेवक थे। परिवार से अधिक समय वह जनता के बीच बिताते थे। उनकी मौत से क्षेत्र व पार्टी को हुई क्षति की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन उनकी पत्नी अवनी सिंह को उपचुनाव में जिताकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कहा कि उपचुनाव में हार-जीत से देश व प्रदेश की सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन लोकेंद्र चौहान ने क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें अवनी सिंह को विधानसभा भेजकर ही पूरा किया जा सकता है।  
विज्ञापन

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी। पुलिस उस समय गुंडों से डरती थी तथा पीड़ितों को ही थाने में बंद कर दिया जाता था। भाजपा के वर्ष 2012 में मात्र 47 विधायक थे, लेकिन सपा सरकार की गुंडागर्दी से तंग जनता ने वर्ष 2017 में पूर्ण बहुमत से भी काफी अधिक से भाजपा की सरकार बनाई। इस समय देश में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आदर्श सरकार चल रही है। प्रदेश के सभी जनपदों को 20 से अधिक घंटे बिजली दी जा रही है तथा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान व जनसेवा सरकार की प्राथमिकता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं तथा उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, उन्होंने मिलकर नरेंद्र मोदी रोको अभियान शुरू की है, लेकिन वह अपनी किसी भी चाल में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को जिताने की भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र को काफी कुछ दिया जाएगा। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके सिंह की अध्यक्षता व राजीव सिसौदिया के संचालन में आयोजित सभा को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, अशोक कटारिया, सीपी सिंह, सांसद डा. यशवंत सिंह, विधायक ओमकुमार, राजीव तरारा, गुलाबो देवी, सुशांत सिंह, अशोक राणा आदि ने संबोधित किया। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,  प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, भूपेंद्र   चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed