फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Modern gym built in the stadium at a cost of Rs 85 lakh

Bijnor News: स्टेडियम में 85 लाख की लागत से तैयार हुआ आधुनिक जिम

Thu, 04 Jan 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Modern gym built in the stadium at a cost of Rs 85 lakh
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में नवनिर्मित आधुनिक जिम में मशीने लगा रहे कर्मचारियों को दिशा निर्देश
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक जिम बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही खिलाड़ियों और आम लोगों के लिए जिम के द्वार खोले जाएंगे। जिम करीब 85 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है। जिम में पसीना बहाकर खिलाड़ी खुद को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


स्टेडियम में आधुनिक जिम बनाने की तैयारी पिछले एक साल से चल रही थी। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद स्टेडियम में जिम बनकर तैयार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिम का भवन करीब 15 लाख रुपये की लागत से बना है। जबकि जिम का सामान करीब 70 लाख रुपये का बताया जा रहा है। भवन में जिम की सभी आधुनिक मशीनें व्यवस्थित कर दी गईं हैं। खिलाड़ियों के लिए जिम 15 जनवरी से खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने जिम का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। साथ ही मशीनों को सही ढंग से व्यवस्थित कराया। इसके अलावा लड़के और लड़कियों के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया गया है। हाॅल में वजन मापने के लिए मशीन भी रख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिम में शुरूआत में 100 लोगों का पंजीकरण करने की तैयारी
स्टेडियम के लिपिक हिमांशु कुमार ने बताया कि जिम में शुरूआत में 100 लोगों का पंजीकरण किया जा सकेगा। समय के अनुसार पंजीकरण की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। सुबह और शाम दो शिफ्टो में जिम खुलेगा। इससे खिलाड़ियों को अधिक फायदा मिलेगा।
- 700 रुपये होगी पंजीकरण फीस
स्टेडियम में आधुनिक जिम जल्द ही शुरू होने वाला है। जिम करने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जिम में पंजीकरण के लिए 700 रुपये फीस तय की गई है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट फोटो की जरूरत है।

- वर्जन: नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक जिम बनकर तैयार हो गया है। 15 जनवरी से जिम शुरू हो जाएगा। वर्तमान में प्रशिक्षक की तैनाती की तैयारी चल रही है। प्रशिक्षक तैनात होने के बाद खिलाड़ी अधिक सक्षम हो सकेंगे। स्टेडियम में आधुनिक जिम बनना बड़ी उपलब्धि है। - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed