{"_id":"673634d3526ee825280b6d53","slug":"mock-drill-pressure-pump-arrived-in-oxygen-plant-after-15-minutes-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-135860-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मॉकड्रिल... ऑक्सीजन प्लांट में 15 मिनट बाद आया प्रेशरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मॉकड्रिल... ऑक्सीजन प्लांट में 15 मिनट बाद आया प्रेशरक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए दो प्लांट लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में 15 मिनट बाद प्रेशर आया। अधिकारियों ने अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी परखीं।
शासन के निर्देश पर मेडिकल अस्पताल सहित 19 स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य सेवाएं परखने के लिए मॉकड्रिल की गई। बृहस्पतिवार को मेडिकल अस्पताल में डब्लूएचओ के एसएमओ डाॅ. जयनारायण सिंह ने मॉकड्रिल कराई। ऑक्सीजन प्लांट में 4.9 बार का प्रेशर आया। ऑक्सीजन की शुद्धता 97 रही।
इसके अलावा उन्होंने दवाई, लैब में होने वाली जांच, संसाधन की उपलब्धता, कर्मचारियों का ब्यौरा लिया। यह जानकारी मुख्यालय को भेजी जा रही है। इससे पहले धामपुर के 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय, सीएचसी स्योहारा, पीएचसी चंदक, पीएचसी धामपुर, सीएचसी हल्दौर में भी व्यवस्थाएं देखीं गईं। इनके अलावा पीएचसी जलीलपुर, पीएचसी कासमपुर गढ़ी, सीएचसी किरतपुर, पीएचसी कोतवाली, पीएचसी नजीबाबाद, सीएचसी नहटौर, पीएचसी नूरपुर, सीएचसी मंडावर, धामपुर, स्याऊ, अफजलगढ़, नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर में भी स्वास्थ्य सेवाएं परखीं गई।न