फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mock drill done in district hospital

जिला अस्पताल में किया गया मॉक ड्रिल

Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mock drill done in district hospital
जिला अस्पताल में किया गया मॉक ड्रिल
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी परखने के लिए जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। कोरोना के उपचार से जुड़ी सभी मशीनें आदि देखी गईं।

कोरोना मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में बच्चों और बड़ों के लिए वार्ड संरक्षित कर दिए गए हैं। वहां पर मरीजों के उपचार के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी लगाई गई है। यानी मरीजों का एक्सरे बेड पर ही हो जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में एक हजार लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट की दर से सप्लाई करने के लिए ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित कर दिया गया है। शनिवार को लखनऊ से मशीनों की मॉक ड्रिल के लिए टीम आनी थी, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ पाई। जिला अस्पताल प्रशासन ने मशीनों का मॉक ड्रिल किया। पोर्टेबल मशीन को चलाकर देखा और ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की वार्ड में सप्लाई भी देखी। सब कुछ दुरुस्त मिला। सीएमएस डा.अरुण कुमार पांडेय के अनुसार जिला अस्पताल में कोरोना से जुड़ी व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं की जा रही है। समय समय पर मशीनों का ट्रायल लिया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed