फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mobilize employees against government

सरकार के खिलाफ कर्मचारी लामबंद

Fri, 17 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mobilize employees against government
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना देते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद  में केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए रेलवे कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उधर, आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन के आह्वान पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन नजीबाबाद शाखा के बैनर तले रेलवे कर्मचारी सांकेतिक धरने पर बैठे। शाखा अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने कहा कि रेलवे बोर्ड की ओर  फेडरेशन के साथ लिए गए निर्णयों को  लंबित रखना कर्मचारियों के साथ धोखा  है। उन्होंने 4600 ग्रेड पे के कर्मियों को 4800 ग्रेड पे लागू करने, रनिंग स्टाफ को 4600  ग्रेड पे देने सहित कई मांगें उठाईं। शाखा सचिव अनिल शर्मा की देखरेख में हुए धरना प्रदर्शन में यूनियन से जुड़े कई रेल कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

उधर, नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन की गेट मीटिंग में रेल कर्मियों से कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया गया। फखरुद्दीन की अध्यक्षता और शाखा सचिव विक्रांत के संचालन में हुई गेट मीटिंग में विशिष्ट अतिथि वीके गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दी गई है। कगेट मीटिंग में इरफान अंसारी, रवि शर्मा, अंकुर, राकेश मीणा, शकील हैदर, जगदेव सिंह, विनोद, अनिल कुमार आदि रेलकर्मी शामिल हुए। उधर, फेडरेशन ऑफ केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं वर्कर्स के आह्वान पर आयकर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा सचिव/आयकर निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में आयकर अधिकारी एके मौर्या, कर सहायक अंशुल भटनागर, विवेक गोयल, जितेंद्र सिंह, स्टेनो मोहित के अलावा दिलवर, गीता, पूनम, मुन्नी आदि कर्मचारियों ने दिन भर कार्य बहिष्कार रखा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय कर्मचारियों को सेवाकाल       में पांच पदोन्नतियां देने, वेतनमान प्रत्येक पांच वर्ष में पुन: निर्धारित करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार केंद्र सरकार के सभी विभागों में समान काम का समान वेतन देने  की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed