फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MNREGA employees asked for remaining honorarium of eight months

Bijnor News: मनरेगा कर्मचारियों ने मांगा आठ माह का अवशेष मानदेय

Thu, 15 Feb 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 15 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
MNREGA employees asked for remaining honorarium of eight months
बिजनौर। मनरेगा संविदा कर्मचारियों का आठ साल की ईपीएफ कटौती का करोड़ों रुपये यूएएन खातों में जमा नहीं हुआ है। कर्मचारी पैसे को लेकर दुविधा में हैं। साथ ही कर्मचारियों को कई माह के मानदेय का अवशेष नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मामले में डीएम को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा तकनीकी सहायक/ अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के मुताबिक मनरेगा योजना में जिला मुख्यालय एवं विकास खंड कार्यालयों में करीब 850 रोजगार सेवक,करीब 100 तकनीकी सहायक आदि सैकड़ों कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं। आरोप है कि कार्यरत कर्मचारियों की वर्ष 2015-16 से लेकर अब तक ईपीएफ में की जा रही कटौती का पैसा यूएएन खातों में जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह के अनुसार करीब आठ वर्ष की ईपीएफ कटौती की धनराशि करोड़ों में है। पैसा जमा नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभ से वंचित हैं। मामले को कई बार प्रशासन के समक्ष उठाया गया है। डीएम से ईपीएफ का पैसा यूएएन खातों में जमा करने तथा अवशेष मानदेय का भुगतान करने की मांग की गई है।

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed