{"_id":"7f826ba47a52e7a8acaaf545d4adc91c","slug":"mlc-elections-will-be-eyeing-third-eye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव पर रहेगी तीसरी आंख की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। एमएलसी चुनाव के लिए 12 पोलिंग पार्टी बुधवार को कलक्ट्रेट से रवाना हो गई। आज होने वालेे चुनाव में 2537 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक मतदाता की वीडियोग्राफी होगी। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
मुरादाबाद बिजनौर निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा वर्तमान प्रधान वोट डालेंगे। जिले में 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जलीलपुर ब्लाक को मतदान केंद्र नहीं बनाया गया। इस ब्लाक के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्तमान प्रधान तथा चांदपुर नगरपालिका के अध्यक्ष और सदस्य पालिका कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।
विज्ञापन
वहीं, बूढनपुर ब्लाक मतदान केंद्र पर नगर पंचायत सहसपुर के अध्यक्ष, सदस्य, स्योहारा पालिका के अध्यक्ष, सदस्य तथा बूढ़नपुर ब्लाक के पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान, नूरपुर ब्लाक मतदान केंद्र पर नूरपुर ब्लाक के पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान तथा पालिका अध्यक्ष और सदस्य वोट डालेंगे।
इसके अलावा अल्लैहपुर ब्लाक के मतदान केंद्र पर धामपुर ब्लाक के अध्यक्ष, सदस्य, पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान, नगरपालिका शेरकोट के अध्यक्ष व सदस्य, मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक मतदान केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान, नगर पंचायत मंडावर के अध्यक्ष, व सदस्य, नजीबाबाद ब्लाक मतदान केंद्र पर नजीबाबाद पालिका अध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत साहनपुर अध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत जलालाबाद अध्यक्ष सदस्य, पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान वोट डालेंगे।
हल्दौर ब्लाक मतदान केंद्र पर हल्दौर पालिका अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक के पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान, नगरपंचायत झालू अध्यक्ष, सदस्य, किरतपुर ब्लाक मतदान केंद्र पर किरतपुर पालिका अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक के पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान, नहटौर ब्लाक मतदान केंद्र पर नहटौर पालिका अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक के पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान, कोतवाली देहात ब्लाक मतदान केंद्र पर ब्लाक के पूर्व बीडीसी, वर्तमान प्रधान, तथा नगीना पालिका कार्यालय मतदान केंद्र पर नगीना पालिका के अध्यक्ष, सदस्य, बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य अफजलगढ़ ब्लाक मतदान केंद्र पर पालिका अध्यक्ष ,सदस्य, ब्लाक के पूर्व बीडीसी ,वर्तमान प्रधान वोट डालेंगे।
उधर, कासमपुरगढ़ी में मुरादाबाद बिजनौर स्थानीय निकाय एमएलसी के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी तीन मार्च को ब्लाक कार्यालय कासमपुरगढ़ी में सवेरे आठ बजे से मतदान होगा। 205 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बीडीओ शिव सिंह धनगर ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 99 बीडीसी, 78 ग्राम प्रधान, 25 नगरपंचायत सदस्य और अफजलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सहित 205 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।