{"_id":"5f5bbedf8ebc3e2b8910289d","slug":"mla-should-solve-every-problem-of-public-bijnor-news-mrt50086458","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की हर समस्या का समाधान करें विधायक:योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की हर समस्या का समाधान करें विधायक:योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विधायकों से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : BIJNOR
जनता की हर समस्या का समाधान करेें विधायक
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायकों से बात की। कहा कि विधायक जनता की हर समस्या का समाधान करें। जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते रहें। इस दौरान कई विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए बजट की मांग की। विधायकों ने जिले में विकास कार्यों पर संतोष जताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से योजनाओं को गुणवत्ता के साथ चलाने तथा जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के शुभारंभ के मौके पर बुलाने को कहा। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत वर्ष 2019-20 का लक्ष्य 15742 के सापेक्ष 15030 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं। दस करोड़ से 50 करोड़ के मध्य लागत की छह परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसमें जनपद की पुलिस लाईन में दो नग ट्रांजिट हॉस्टिल का निर्माण, विधानसभा क्षेत्र नहटौर के विकास खंड हल्दौर के ग्राम शेरपुर में राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण, ग्राम जहांगीरपुर विकास खंड जलीलपुर में राजकीय आईटीआई का निर्माण, तहसील धामपुर में 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय भवन का निर्माण, डीएम कार्यालय निर्माण और राजकीय पालिटेक्निक का विकास खंड स्योहारा में निर्माण हो रहा है। घर घर नल योजना के अंतर्गत कुल 153 पाइप पेयजल योजना अनुरक्षणधीन हैं।
मनरेगा के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य 2,33,5257 मानव दिवस के सापेक्ष 2,42,7227 मानव दिवस सृजित हुए हैं, जो वार्षिक लक्ष्य के 104 प्रतिशत है। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) में जनपद की 18 नगर निकायों में से 17 नगर निकायों के पास ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन हेतु भूमि उपलब्ध है तथा प्रत्येक निकाय द्वारा अपनी-अपनी भूमि में कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। नहटौर से विधायक ओमकुमार ने विकास के लिए अतिरिक्त राशि देने पर आभार जताया। उन्होंने बिलाई मिल द्वारा भुगतान कराने की मांग की। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत पात्रों के लिए बजट देने, ग्राम सिसना में बिजली घर, गांगन नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति, विकास निधि तथा विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराए जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। विधायक ने डीएम की भी प्रशंसा की। चांदपुुर से विधायक कमलेश सैनी की मांग पर मुख्यमंत्री ने सड़क आदि के लिए बजट दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने चांदपुर में महिला अस्पताल की जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन बनाने तथा युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम बनाने की मांग भी की। चांदपुर में 51 करोड़ की लागत से बनाए गए बिजली घर, आईटीआई, हस्तिनापुर को जोड़ने वाले पुल तथा कन्या इंटर कॉलेज बनवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।