{"_id":"62780a28e783db2c9871352e","slug":"mla-s-brother-accused-of-plowing-sugarcane-crop-bijnor-news-mrt587777173","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भाई पर गन्ने की फसल को जोतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के भाई पर गन्ने की फसल को जोतने का आरोप
विज्ञापन
नगीना। पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति नगीना विधायक के भाई पर कोर्ट का स्टे होने के बावजूद खेत पर पहुंचकर उसकी तैयार गन्ने की फसल को जोतने का आरोप लगा रहा है। उधर विधायक के भाई ने लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
करीब एक मिनट के वीडियो में एक व्यक्ति ने नगीना के विधायक के भाई पर आरोप लगा रहा है कि भूमि पर कोर्ट का स्टे होने के बावजूद भी विधायक के भाई खेत पर पहुंचकर उसके तैयार गन्ने के खेत को जोत रहे हैं। अंत में व्यक्ति अपने आप को पीड़ित दर्शाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। उधर विधायक के भाई धर्मेंद्र पारस का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो व्यक्ति उसके ऊपर भूमि को जोतने का आरोप लगा रहा है वह भूमि उनके भतीजे ने क्षेत्र के ग्राम जलालपुर सुल्तान में उपरोक्त व्यक्ति की पत्नी से बैनामा के जरिए खरीदी है। धर्मेंद्र पारस का कहना है कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
उधर थाना प्रभारी नगीना देहात का कहना है कि जिस भूमि पर व्यक्ति अवैध कब्जे का आरोप लगा रहा है वह जमीन उसकी पत्नी ने विधायक के परिवार के नाम बैनामा की है, इसलिए अवैध कब्जे का सवाल नहीं उठता। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुताई के काम को ना केवल रुकवा दिया है बल्कि दोनों पक्षों को अदालत के आदेश तक जमीन पर नहीं जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। आरोप लगाने वाले व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।