फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA Manoj Paras raised problems in Lucknow

विधायक मनोज पारस ने उठाई समस्याएं

Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
MLA Manoj Paras raised problems in Lucknow
लखनऊ के विधानसभा भवन में अनुसूचित जाति समिति की बैठक में अपने विचार रखते नगीना विधायक मनोज पारस। - फोटो : BIJNOR
विधायक मनोज पारस ने उठाई समस्याएं
विज्ञापन

नगीना। विधानसभा भवन में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विमुक्त जनजातियों संबंधी संयुक्त समिति की बैठक में नगीना विधायक मनोज पारस ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को समिति की कार्रवाई में सम्मिलित कराया। सभी कार्यों को पूर्ण कराने के लिए समिति के माध्यम से अधिकारियों को अवगत भी कराया।
विधायक मनोज पारस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से आरक्षण का पूर्णत: पालन नहीं किया गया। इस वजह से सहायक अध्यापक व अध्यापिकाओं ने लखनऊ में आकर धरना प्रदर्शन किया था। विद्यालयों में लगभग 80 प्रतिशत बच्चे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं 20 प्रतिशत पिछड़ी जाति के बच्चे अध्ययन करते हैं, पूर्व में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को स्कॉलरशिप के माध्यम से सहायता दी जाती थी। मनोज पारस ने वजीफा को पुन: लागू करने का मामला समिति के समक्ष उठाया।
विज्ञापन

विधायक ने नगीना के निम्न स्कूलों ग्राम मुबारकपुर खोसा जूनियर हाई स्कूल, ग्राम भनेड़ा जूनियर हाई स्कूल को इंटर तक करने करने, प्राथमिक विद्यालयों का नवीनीकरण करने के लिए सरकार ने ग्राम सभाओं को जिम्मेदारी दी है, परंतु अध्यापक व अध्यापिकाओं की वार्षिक प्रगति आख्या में 20 प्रतिशत नंबर इस बात के रखे हैं कि ग्राम सभा ने स्कूल का नवीनीकरण (रिनोवेशन) कराया या नहीं, जबकि अध्यापक व अध्यापिकाओं के पास फंड की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed