{"_id":"5dd584f08ebc3e54e809263a","slug":"mjp-rohilkhand-university-vice-chancellor-dr-anil-kumar-shukla-dhampur-news-mrt454650518","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में न बिगड़ने दें शैक्षिक माहौल : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में न बिगड़ने दें शैक्षिक माहौल : कुलपति
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एमजेपी रूहेलखंड विवि के कुलपति डा.अनिल कुमार शुक्ला ।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में न बिगड़ने दें शैक्षिक माहौल : कुलपति
धामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विवि के कुलपति डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि निहित स्वार्थों को पूरा करने को शिक्षकों की ओर से चलने वाले आंदोलनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संज्ञान में आया है कि धामपुर के आरएसएम कॉलेज में शिक्षकों की आपसी गुटबंदी के चलते एक गुट के लोग प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसा किया जाना गलत है। हम सभी का काम छात्र-छात्राओं को मेहनत से पढ़ाना है।
कुलपति मंगलवार को एसबीडी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने आए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हम सभी का पहला काम महाविद्यालयों में शिक्षा के माहौल को बनाना है। यदि ऐसा नहीं है तो मामला बेहद गंभीर है। आरएसएम कालेज रूहेलखंड विवि का पहला सबसे बड़ा महाविद्यालय है। इस कॉलेज की पहचान विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों के रूप में होती। कहा कि कॉलेज में पिछले कई कई महीनों से शिक्षकों की आपसी गुटबंदी के कारण शिक्षा का माहौल बिगड़ता रहा है। कुलपति को अवगत कराया गया कि यह कॉलेज शिक्षकों की राजनीति का अखाड़ा बन गया है। कॉलेज में एक नहीं दो प्राचार्य हैं। एक पर वित्त और दूसरे पर प्रशासन का प्रभार है। लेकिन शिक्षा के माहौल में फिर भी गिरावट आ रही है। प्राचार्य वित्त को हटाने की मांग को लेकर शिक्षक संघ की ओर से तालाबंदी कर छह दिन से आंदोलन किया जा रहा है। इस पर कुलपति ने प्राचार्य प्रशासन डॉ. वीके शर्मा को तलब कर जानकारी ली। असंतोष जताते हुए उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। कुलपति ने इस मामले में प्रबंधक राम नारायण सिंह से भी वार्ता कर सुधार कराने का भरोसा दिया।