{"_id":"60466ce58ebc3ec86f6c0ea7","slug":"mithalesh-became-the-chairman-of-women-s-safety-committee-nazibabad-news-mrt52901410","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा समिति की अध्यक्ष बनी मिथलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा समिति की अध्यक्ष बनी मिथलेश
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नजीबाबाद थाना और मंडावली थाने में महिला सुरक्षा समिति का गठन हुआ। नजीबाबाद थाने की ओर से मिथलेश को महिला सुरक्षा समिति की अध्यक्ष बनाया गया।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में नजीबाबाद थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की प्रभारी अभिलाषा भारद्वाज, एसएसआई राजीव चौधरी ने थाना नजीबाबाद की महिला सुरक्षा समिति का गठन किया। जिसमें नजीबाबाद स्टेशन रोड निवासी मिथलेश अग्रवाल को समिति की अध्यक्ष बनाया गया। समिति की सदस्यों में समीना शहर, निशा, ममता सैनी, जीमानाज, दीपिका चौधरी आदि रही। उधर, मंडावली थाने में थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि 20 महिलाओं की महिला सुरक्षा समिति बनाई गई है। समिति में सरिता त्यागी, अंजू त्यागी, लक्ष्मी, रेखा रानी, सना खातून, गुड्डी देवी, यशोदा, पूनम शर्मा, किरण गौतम, उषा देवी, शिवानी वर्मा, प्रियंका देवी, ओमवती आदि मौजूद रहे।