फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mission Shakti program organized by Nigar Welfare Society

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर दिखाएं प्रतिभा: रश्मि शर्मा

Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti program organized by Nigar Welfare Society
धामपुर में महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते निगार सोसायटी के सदस्य - फोटो : DHAMPUR
महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर दिखाएं प्रतिभा: रश्मि शर्मा
विज्ञापन

धामपुर। निगार वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें महिला जनप्रतिनिधियों व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं शामिल रही। आर्टिस्ट आमिर निगार द्वारा तैयार पेंटिंग प्रदर्शनी को दर्शकों ने सराहा। बतौर मुख्य अतिथि डा. रश्मि शर्मा रावल ने महिलाओं से हर क्षेत्र में आगे आकर देश के नाम को रोशन करने को प्रेरित किया।
एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर शेरकोट की रश्मि जैन, रूचिता रानी व अंशू दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। कोरियोग्राफर, आर्टिस्ट आमिर निगार द्वारा तैयार की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री डा. रश्मि रावल शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज सेवा और देश के विकास के लिए बढ़-चढ़कर काम करने को प्रेरित किया। इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट नसरीन चौधरी ने कहा कि वास्तव में आमिर निगार शख्सियत हैं।
विज्ञापन

निगार ने पेंटिंग्स के माध्यम से जो पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन और नारी शक्ति के बारे में दर्शाया गया है, वह सराहनीय है। इस अवसर पर सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, रजनी कालरा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अलीशा हुसैन सिद्दीकी, ग्राम प्रधान बेबी रानी, विनय कुमार, राम अवतार सिंह, अवनी चौहान, प्रदीप कुमार राजपूत, सरदार गुरदीप सिंह रोमी, पूर्व सभासद जगमीत कौर ,शमा परवीन, शाकिर अंसारी, राखी रस्तौगी, अनवर अहमद, गौरव चंद्रा, नौशाद अंसारी, मोनिका कालरा रही। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने की। संचालन अनवर सिद्दीकी नहटौरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed