फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mission Shakti: Choupal was set up at 212 places in the district

मिशन शक्ति : जिले में 212 जगह लगीं चौपाल

Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Choupal was set up at 212 places in the district
बिजनौर में कुटिया कालोनी के शिव मंदिर परिसर में मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करत? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मदर्स डे पर मिशन शक्ति के तहत पुलिस की ओर से जिलेभर में चौपाल का आयोजन किया गया। शहर से लेकर गांव देहात तक 212 चौपाल लगीं। चौपाल लगाकर पुलिस ने महिलाओं और बेटियों से सीधा संवाद किया। पुलिस रुबरु हुई तो महिलाओं ने अपनी समस्याएं गिना दी। अफसरों ने महिला अधिकारों और हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को बताया गया।
विज्ञापन

रविवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने हल्दौर के गांव खारी और शहर की कुटिया कॉलोनी में चौपाल में संवाद किया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने मंडावर थाने के गांव औरंगाबाद में चौपाल लगाई। एएसपी देहात रामअर्ज ने नूरपुर पहुंचकर चौपाल लगाई। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और कोतवाल राधेश्याम ने भी दर्जनभर गांव में चौपाल लगाई।
विज्ञापन

बेगावाला। तरीकामपुर रूपचंद उर्फ टिक्कोपुर में चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी। चौकी प्रभारी द्वितीय राजेंद्र राणा ने महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़। अफजलगढ़ क्षेत्र में सीओ सुनीता दहिया, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कई जगह चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को जानकारी दी। कासमपुरगढ़ी में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, महिला आरक्षी मंजू महिला आरक्षी प्रियंका के साथ मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाई।
स्योहारा। गांव ज्योतहिम्मा में चौपाल लगाकर गांव की महिलाओं की विशेष बैठक में हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 1090, 1098, 181, 102, 108 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
किरतपुर। थाना प्रभारी सर्वेंद्र शर्मा ने महिलाओं से आव्हान किया है कि वह स्वयं को असुरक्षित महसूस न करें। उन्होंने कहा कि किशोरी, छात्राएं, गृहिणी महिलायें अथवा अन्य कोई भी पीड़िता किसी भी समय पुलिस की सहायता ले सकती हैं। भाजपा नेत्री रजनी कालरा ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। भाजपा नेता मुशीर अहमद , कन्हैया राणा, मोनू अग्रवाल, पंकज राणा एंव कस्बा इंचार्ज सुमित राठी जूही आदि रहे
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के गांव पित्तानेहडी जिया में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी युवती अथवा महिला को परेशान करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें। पित्तानेहडी जिया के जूनियर हाई स्कूल मे बनी छात्रों के लिए लाइब्रेरी में किताबों के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी ने अपनी ओर से 5000 का सहयोग भी दिया।
कासमपुरगढ़ी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने कहा कि महिलाएं निर्भीक होकर समाज मे फैली बुराईयों का मुकाबला करे।बेटी को पढ़ाये, और उन्हें आगे बढाये, मनचलों और असामाजिक तत्वों के डर से बच्चियों को चारदिवारी के अंदर कैद मे न रखें। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने महिलाओं को आज मदर्स डे पर शुभकामनाएं दी।
हीमपुर दीपा। अकबरपुर तिगरी गांव में रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात भरत कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार व उप निरीक्षक शहजाद अली ने महिलाओं को जानकारी दी। गांव सब्दलपुर मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने योजनाओं की जानकारियां व महिलाओं को जागरूक किया।
नूरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एएसपी ग्रामीण रामअर्ज की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु मंदिर में एक गोष्ठी का आयोजन किया। एएसपी देहात ने कहा कि महिला सुरक्षा शासन की पहली प्राथमिकता है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा, लोकेंद्र त्यागी, कमलजीत नूर आदि मौजूद रहे।
नगीना। मिशन शक्ति अभियान के तहत मोहल्ला लाल सराय, मोहल्ला कस्बा व ग्राम बघाला में चौपाल लगी। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे, चौकी प्रभारी लाल सराय अजय कुमार, कस्बा नगीना चौकी प्रभारी कुलदीप राणा, चौकी चित्तौड़गढ़ प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने महिला सशक्तिकरण, महिला स्वावलंबन, महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
बढ़ापुर। नगर पंचायत के बारात घर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी साहस का दामन ना छोड़ने की सीख दी। उन्होने कहा कि जुल्म सहना भी जुल्म को बढ़ावा देता है। उन्होने उपस्थित महिलाओं व युवतियों को नारी उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

चांदपुर । ग्राम पीपलसाना में एसओ महिला थाना चांदपुर प्रिया रानी ने महिलाओं केे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। किसी भी परिस्थिति में पुलिस की मदद लेने का आव्हान किया। महिलाओं की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed